भारत चीन सीमा पर जबलपुर के जवान राजेश ओरांग शहीद हुए हैं।आपकी शहादत को कोटिशः नमन।
लद्दाख की गालवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान 20 भारतीय सेना के जवान शहीद हुए हैं। मंगलवार रात भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि की। इंडिया आर्मी के बयान में बताया कि 15-16 जून की दरमियानी रात भारत-चीन की झड़प हुई थी। लाइन ऑफ ड्यूटी पर 17 भारतीय टुकड़ियां जख्मी हुईं। सब-जीरो टेंप्रेचर (बेहद ठंडे) वाले इलाके में हमारे जवान देश के लिए शहीद हुए, जिनकी संख्या 20 है। भारतीय सेना अपने देश की अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने यह भी बताया है कि चीन को भी इस खूनी झड़प में नुकसान हुआ है। पीएलए के 43 सैनिकों को क्षति पहुंची है। इनमें कुछ मारे गए हैं, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को यह भी बताया कि एलएसी के आसपास चीनी चॉपर्स की गतिविधि अधिक दिखी। माना जा रहा है कि भारत के साथ हुई खूनी झड़प में पीएलए के जो सैनिक मारे गए या जख्मी हुए, उन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए ये हेलीकॉप्टर्स आए थे।